फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rekha Gupta is the first Delhi CM to visit Kedarnath after the formation of Uttarakhand

Uttarakhand: राज्य बनने के बाद केदारनाथ आने वाली दिल्ली की पहली सीएम हैं रेखा गुप्ता, पीएम मोदी पहुंचे छह बार

Tue, 03 Jun 2025 10:46 AM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Jun 2025 10:46 AM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन भी किए।

विज्ञापन
Rekha Gupta is the first Delhi CM to visit Kedarnath after the formation of Uttarakhand
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की पहली ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो उत्तराखंड राज्य बनने के बाद केदारनाथ की यात्रा पर आई हैं। वर्ष 1994 में दिल्ली के पूर्व सीएम स्व. मदनलाल खुराना ने केदारनाथ धाम की यात्रा की थी। उस समय केदारनाथ अविभाजित उत्तरप्रदेश का हिस्सा था।

विज्ञापन

प्रतिवर्ष अप्रैल-मई से अक्तूबर-नवंबर तक होने वाली केदारनाथ यात्रा में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचते हैं। राजनीति, खेल, फिल्म,उद्योग, लोक संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी हस्तियां भी बाबा के धाम में आते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद संभालने के बाद बीते नौ वर्षों में छह बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। उनसे पहले पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी दो बार धाम पहुंची थी।

विज्ञापन

इधर, सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केदारनाथ धाम पहुंची। बाबा केदार के दर्शन के साथ ही उन्होंने केदारपुरी के सभी महत्वपूर्ण स्थलों के दर्शन किए। श्रीकेदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती बताते हैं कि देश के बड़े नेताओं का केदारनाथ के प्रति अगाध स्नेह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: भाऊवाला में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने युवक को बहाने से बुलाया फिर गोली मारकर कर दी हत्या

आजादी के बाद से अब तक देश के विभिन्न राज्यों से कई राजनेता बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 1998 के बाद यह पहला मौका है, जब दिल्ली का कोई मुख्यमंत्री केदारनाथ यात्रा पर आया है। इससे पूर्व वर्ष 1993 से 1996 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे स्व. मदन लाल खुराना बाबा के दर्शन के लिए आए थे। वर्ष 1998 से 2024 के बीच दिल्ली का कोई सीएम केदारनाथ नहीं पहुंचा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed