फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rekha and Kiran became Teej Queen

देहरादून: भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया तीज महोत्सव, मसूरी की रेखा और किरण बनी तीज क्वीन

Wed, 11 Aug 2021 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Aug 2021 01:57 AM IST
सार

तीज महोत्सव में महिलाओं ने नींबू डांस, गुब्बारा डांस समेत हिन्दी, गढ़वाली, जौनपुरी लोक गीतों पर जमकर डांस किया। मुख्य अतिथि निर्मला जोशी ने सभी महिलाओं को तीज महोत्सव की बधाई दी।

विज्ञापन
Rekha and Kiran became Teej Queen
भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया तीज महोत्सव. - फोटो : MUSSOORIE

विस्तार

मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की ओर से मंगलवार को तीज महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 45 प्लस में रेखा सरियाल और 20 प्लस में किरण नौडियाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेविका और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी ने शिरकत की।

विज्ञापन


तीज महोत्सव में महिलाओं ने नींबू डांस, गुब्बारा डांस समेत हिन्दी, गढ़वाली, जौनपुरी लोक गीतों पर जमकर डांस किया। मुख्य अतिथि निर्मला जोशी ने सभी महिलाओं को तीज महोत्सव की बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर ने कहा कि लंबे समय बाद महिलाएं तीज महोत्सव में एक मंच पर आई हैं।
विज्ञापन


महिला मोर्चा प्रभारी भावना शर्मा कहा कि दो साल बाद महिलाओं को त्योहार मनाने का मौका मिला है। वहीं तीज महोत्सव में 45 प्लस में रेखा सरियाल और 20 पल्स में किरण नौडियाल तीज क्वीन बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार, भाजपा उपाध्यक्ष अनीता जवाड़ी, विधायक प्रतिनिधि किरन, अनीता सक्सेना, सुनीता डबराल, नर्मदा नेगी, राजश्री रावत, मीरा सुयाल, मंजू चौहान, सुशीला पंवार, राजेश्वरी नेगी, अनीता पुंडीर, प्रभा बर्थवाल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed