फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   registration in baichung bhutia school

बाईचुंग भूटिया के स्कूल में कोच बनने का मौका

Sat, 22 Mar 2014 05:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Mar 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
registration in baichung bhutia school

अर्जुन अवॉर्डी और युवा फुटबाल खिलाड़ियों के आईकॉन बाईचुंग भूटिया के फुटबाल स्कूल में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही खिलाड़ियों में स्कूल में प्रवेश के लिए भी जद्दोजहद शुरू होने लगी है। सूत्रों की मानें तो स्कूल में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का एक हफ्ते तक निशुल्क प्रशिक्षण देकर टेस्ट लिया जाएगा। जिसके बाद ही स्कूल में एडमिशन होगा।
विज्ञापन


बाइंचुग भूटिया ने किया है करार
राजा राममोहन राय एकेडमी में बाईचुंग भूटिया ने अपना स्कूल खोलने के लिए करार किया है, इसकी शुरुआत 6 अप्रैल से होनी है। मार्च महीने के पहले सप्ताह में 16 कोचों को स्कूल के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोचों को छोटे खिलाड़ियों को सिखाने, उनके साथ व्यवहार आदि के बारे में बताया गया। मगर शुरुआत करीब 4 कोचों से होनी है। इसमें एक कोच 15 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देगा।


मंगलवार से प्रकिया हुई है शुरू
इसके लिए बीते मंगलवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में रजिस्ट्रेशन की फीस एक हजार रुपये रखी गई है। वहीं हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को शाम 5 से 6 बजे तक राजा राममोहन राय एकेडमी में बाईचुंग भूटिया स्कूल के रजिस्टर्ड कोच खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे।

स्कूल के अंडर-10, 12 और 16 वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें अंडर-10 वर्ग के खिलाड़ियों को एडमिशन में प्रमुखता दी जाएगी।

6 अप्रैल से शुरू होगा स्कूल
हालांकि स्कूल की शुरुआत 6 अप्रैल से होनी है, लेकिन रजिस्टर्ड खिलाड़ियों को एक अप्रैल से निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिसके बाद चुने हुए खिलाड़ियों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed