Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Regardless of who receives the ticket, party workers must

टिकट किसी को भी मिले, भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर जुटें कार्यकर्ता : तीरथ

Wed, 18 Nov 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 18 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Regardless of who receives the ticket, party workers must
- पूर्व मुख्यमंत्री ने कोर कमेटी की बैठक में दिए चुनावी तैयारियों के निर्देश
विज्ञापन


- आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पार्टी की ओर से जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाए, सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ उसे जिताने में जुट जाएं। चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करना होगा।
सेलाकुई स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में बुधवार को आयोजित कोर कमेटी की बैठक में तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर चुनाव की तैयारी करें। पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि चुनाव में सामूहिक प्रयास और एकजुटता ही पार्टी की जीत का आधार बनेगी।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने तीरथ सिंह रावत का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जड़ी बूटी सलाकर परिषद के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ओमवीर राघव, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल, नेहा शर्मा, कुसुम लता पंवार, नीरज कश्यप, लक्ष्मी अग्रवाल, नवीन ठाकुर, सुखदेव फर्स्वाण, यशपाल और सिद्धार्थ सहित मंडल एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed