फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Referendum on mobile ban started in classrooms

कक्षाओं में मोबाइल प्रतिबंध पर जनमत संग्रह शुरू

Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Referendum on mobile ban started in classrooms
देहरादून। कक्षाओं में मोबाइल की घंटी बंद करने पर छात्र-छात्राओं की राय जानने के लिए जनमत संग्रह शुरू हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को उत्तरांचल विवि के दीक्षांत समारोह और एमकेपी पीजी कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं की राय जानी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कॉलेज-विवि में कक्षाओं में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। अमर उजाला ने ही सबसे पहले 13 जनवरी के अंक में यह खबर पाठकों तक पहुंचाई थीं। प्रतिबंध पर कुछ छात्र संगठनों ने विरोध जताया तो डॉ. रावत ने इस पर जनमत संग्रह कराने का एलान किया। शनिवार से जनमत संग्रह शुरू हो गया। डॉ. रावत ने बताया कि 15 दिन तक सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की राय जानी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तरांचल विवि और एमकेपी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मोबाइल पर प्रतिबंध को अपनी सहमति दे दी है। अब बाकी कॉलेजों से भी छात्रों की राय आने के बाद नए सत्र से यह प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र व शिक्षकों का ध्यान भटकाता है फोन
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेशभर से तमाम शिक्षकों ने उन्हें पत्र भेजकर बताया कि मोबाइल की वजह से कक्षा में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पढ़ाने के दौरान जहां रिंगटोन से शिक्षक का ध्यान भटकता है तो वहीं छात्रों को भी परेशानी होती है। लिहाजा, यह तय किया गया है कि 40 मिनट की क्लास के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। कॉलेज में मोबाइल लेकर आने वाले छात्रों के लिए इसे सुरक्षित रखने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed