फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reet Exam 2021 Paper Leak Case: Main Accused Battilal and One Other Arrested from Uttarakhand

रीट 2021 पेपर लीक मामला: उत्तराखंड से पकड़ा गया मुख्य आरोपी बत्तीलाल मीणा, तीन दिन से तलाश रही थी पुलिस

Sun, 10 Oct 2021 07:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Oct 2021 07:24 PM IST
सार

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक मामले में बत्तीलाल के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Reet Exam 2021 Paper Leak Case: Main Accused Battilal and One Other Arrested from Uttarakhand
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बत्तीलाल मीणा को एसओजी ने रविवार को उत्तराखंड में केदारनाथ से गिरफ्तार कर लिया है। बत्तीलाल के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम रविवार दोपहर यहां पहुंची थी। उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली थी आरोपी केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ है और गौरीकुंड में है। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की मदद से राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बत्ती लाल मीणा व एक अन्य को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने राजस्थान पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि आरोपी के राजनीतिक दलों के लोगों से संपर्क होने की बातें सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं। पुलिस को उसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। तीन दिन से पुलिस उसे तलाश रही थी। 
विज्ञापन


ये था मामला
राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा रीट 2021 रविवार, 26 सितंबर को राज्य भर में आयोजित की गई थी। इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बंद रही। लेकिन पुलिस ने कई परीक्षार्थियों को नकल के मामले में पकड़ा था। राजस्थान पुलिस ने कई परीक्षार्थियों की चप्पलों में छिपे ब्लूटूथ डिवाइस को जब्त कर लिया, जबकि दिन भर में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो दर्जन से अधिक से पूछताछ की गई थी। कुछ ने तो इन ब्लूटूथ फिटेड चप्पलों का उपयोग करने के लिए छह लाख रुपये तक का भुगतान भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों समेत कई कर्मचारी हो चुके निलंबित
रीट-2021 के दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों और अनियमितताओं के मामले में राजस्थान सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों और 13 से ज्यादा कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। 


16.51 लाख उम्मीदवारों ने लिया था भाग 
रीट परीक्षा के लिए 33 जिलों में स्थापित 3,993 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 16.51 लाख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था। दौसा और जयपुर ग्रामीण में पुलिस ने क्रमश: चार और आठ डमी उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया और बीकानेर, अजमेर, प्रतापगढ़, सीकर, भरतपुर और जोधपुर में धोखाधड़ी में शामिल कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed