फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   red fox will hunt wild boar in uttarakhand

हनी सिंह के रैप के बाद अब सूअरों पर लगाम लगाएगी 'रेड फॉक्स'

Mon, 19 Sep 2016 02:40 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 19 Sep 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
red fox will hunt wild boar in uttarakhand
जंगली सूअर - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड के पहाड़ में जंगली सूअर खेती किसानी के लिए मुसीबत बन गए हैं। जिससे निपटने के लिए वन विभाग अब नया तरीका अपना रहा है।

विज्ञापन


पहले इनसे निपटने के लिए हनी सिंह के 'रैप' का सहारा लिया गया, लेकिन जब इससे भी सूअरों को आतंक बंद नहीं हुआ तो अब 'रेड फॉक्स' की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


अब इनसे निपटने के लिए वन विभाग लाल लोमड़ी (रेड फॉक्स) की मदद लेगा। योजना है कि लुप्त होने की स्थिति में पहुंच गई लाल लोमड़ी की नैनीताल चिड़ियाघर में पहले आबादी बढ़ाई जाएगी और फिर उनको पहाड़ के जंगलों में सूअरों के बच्चों के शिकार के लिए छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में रेड फॉक्स की अच्छी खासी संख्या थी

red fox will hunt wild boar in uttarakhand
fox

दक्षिण वृत्त वन संरक्षक डॉ. तेजस्विनी पाटिल कहती हैं कि पहले पहाड़ों में रेड फॉक्स की अच्छी खासी संख्या थी। शहर में सायरन बजता था तो लोमड़ी भी आवाज करती थी। लेकिन इनकी संख्या अब कम हो गई।

नैनीताल डिवीजन में ही कैमरा ट्रैप लगाए गए तो मुश्किल से चार से पांच लाल लोमड़ियां रिपोर्ट हुई हैं। इस लाल लोमड़ी के जरिए सूअरों की आबादी को नियंत्रित की तैयारी है।

इसके लिए नैनीताल जू में ही लाल लोमड़ी का ब्रीडिंग सेंटर बनाने की योजना है, जहां पैदा होने वाले लाल लोमड़ी के बच्चों को पहाड़ के जंगलों में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed