फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   red bull campus cricket quarter final in aca.

रेड बुल कैंपस क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल आज से 

Tue, 31 May 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 May 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
red bull campus cricket quarter final in aca.
क्रिकेट - फोटो : demo pic

रेड बुल कैंपस क्रिकेट के क्वार्टर फाइल मंगलवार से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) में होंगे। ये मुकाबले 31 मई से पांच जून के बीच एसीए के मैदान में खेले जाएंगे। मालूम हो कि उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन के 24 शहरों के 96 कॉलेज के बीच अलग-अलग शहरों में दो माह चले मुकाबले के बाद आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में गई हैं। इन टीमों में फाइनल में जाने के लिए जद्दोजहद होगी।

विज्ञापन


रेडबुल कैंपस क्रिकेट चैंपियनशिप में पहला मुकाबला मंगलवार को रिज्वी कॉलेज मुंबई और एमएमसीसी कॉलेज पुणे के बीच होगा। दोपहर 12 बजे से होने जा रहे मुकाबले टी-20 फॉरमेट में मुकाबले होंगे। भारतीय क्रिकेटर्स राहुल एवं वरुण नायर ने पिछले सीजन में रेड बुल कैंपस क्रिकेट खेला था। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2012 में इसके मुकाबले खेले थे।
विज्ञापन


वहीं केएल राहुल ने बताया कि इन मैचों में कई अच्छी प्रतिभाओं के सामने होने से जहां से काफी कुछ सीखने को मिलता है वहीं निजी प्रदर्शन भी बेहतर होता है। धोनी की अगुवाई में जिंबाब्वे दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में केएल राहुल और वरुण नायर शामिल हैं। डीओएबीए कॉलेज जलंधर, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज दिल्ली, भवंस कॉलेज हैदराबाद, सैक्रेड हार्ट कॉलेज कोच्चि, उमेश चंद्र कॉलेज कोलकाता, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीमें भी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगी। चार जून को सेमीफाइनल और पांच जून को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed