{"_id":"6a5d1e78f0b011ef950725ec","slug":"red-alert-issued-for-heavy-rain-in-uttarakhand-today-dehradun-news-c-5-hld1006-1022049-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड में आज भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड में आज भारी, बारिश का रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 जुलाई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुख्यमंत्री ने अफसरों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
देहरादून। भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां कहीं भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्यवाही करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए।
अपील...एडवाइजरी का पालन करें
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर राज्य में बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मौसम पूर्वानुमान, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति, सड़क संपर्क, नदियों के जलस्तर, राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया। सचिव ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी प्रत्येक चेतावनी पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं, सड़क निर्माण कार्यों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए खराब मौसम के दौरान आवश्यकतानुसार कार्य स्थगित करने के भी निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -
राज्य में 58 मार्ग पर आवाजाही ठप
देहरादून। राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों से 28 मार्ग बंद हैं। इसमें अल्मोड़ा दो, बागेश्वर, देहरादून और चमोली में छह-छह मार्ग बंद हैं। नैनीताल में पांच, पौड़ी सात और पिथौरागढ़ में एनएच समेत 19 रास्तों पर आवाजाही ठप है। रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी चार और उत्तरकाशी में दो मार्ग बंद हैं। ब्यूरो