फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Red Alert in the Sharda River

उफान पर पहुंची शारदा नदी, पांच महीने के लिए रेड अलर्ट रहेगा जारी

Wed, 14 Jun 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत  Updated Wed, 14 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Red Alert in the Sharda River

बरसात में सुरक्षा के चलते बृहस्पतिवार यानी 15 जून से शारदा नदी पर रेड अलर्ट शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान नदी तट पर जाने की मनाही रहेगी। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स ने चंपावत और यूपी के पीलीभीत प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। नदी से रेता, बजरी छान मजदूरी करने पर रोक लगा दी गई है। सब्जी उगाने वालों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अंग्रेज प्रशासकों के समय से मानसून काल में 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा बैराज पर रेड अलर्ट किया जाता है। इस बीच आमजन को नदी तट और नदी में जाने की मनाही रहती है। छान लगाने वाले मजदूरों, सब्जी उगाने वालों को भी नदी किनारे से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स को प्रत्येक घंटे के जलस्तर की जानकारी उत्तराखंड और यूपी प्रशासन को देनी होती है। सुरक्षा के तहत पुलिस-प्रशासन को भी जलस्तर की सूचना दी जाती है। शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी एसडीओ एनसी पंत ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक से अधिक होने पर सुरक्षा के मद्देनजर बैराज पर वाहनों, रिक्शा-तांगों के संचालन पर रोक लगा दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी के जलस्तर पर विभाग के विशेषज्ञों की नजर रहती है। बता दें कि बरसात में नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ जाता है। वर्ष 2013 में शारदा नदी का जलस्तर अब तक का सर्वाधिक 5 लाख 48 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंचा था।


शारदा नदी का जलस्तर जलस्तर 8721 क्यूसेक पहुंचा
मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर 8721 क्यूसेक पहुंच गया। पिछले वर्ष आज के दिन नदी का जलस्तर 9170 क्यूसेक, वर्ष 1015 में 7 हजार क्यूसेक के आसपास था। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि जून के बाद पहाड़ पर बर्फ पिघलने और वर्षा होने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस का उत्पादन भी चरम पर पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed