फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recruitment in Uttarakhand Cooperative Department

उत्तराखंड सहकारिता विभाग में होंगी एक हजार भर्तियां : धन सिंह

Sun, 20 Jan 2019 05:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 20 Jan 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
recruitment in Uttarakhand Cooperative Department
dhan singh rawat - फोटो : amarujala

सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के 1000 युवाओं को सहकारिता विभाग में जल्द नौकरियां दी जाएंगी। जल्द ही इसकी विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से किसानों को मुख्यमंत्री कल्याण योजना के तहत एक लाख रुपये तक ऋण रहित ब्याज दिया जाएगा। प्रदेश में सात लाख किसानों को यह ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। महिला समूहों को भी पांच लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


रुद्रपुर के इंदिरा चौक के पास सहकारिता विभाग की तीन एकड़ भूमि पर बनने वाले ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के भवन का डॉ. रावत ने भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में 15 माह के भीतर बैंक भवन बन जाएगा। तय अवधि में निर्माण पूरा न होने पर अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में सहकारी बैंक की 33 शाखाएं हैं, जिनमें दो लाख खाताधारक हैं और करीब एक हजार करोड़ का कारोबार होता है। अब अपना भवन होने से कारोबार में वृद्धि के साथ ही किसानों को भी सुविधा मिलेगी। सभी शाखाओं में एटीएम खोले जाएंगे। डॉ. रावत ने कहा कि जिन दूरस्थ इलाकों में बैंक सुविधा नहीं है, वहां मोबाइल एटीएम वाहन भेजे जाएंगे। एटीएम वाहन में एक गीत भी बजेगा ताकि लोग सुनकर खाता खोलने पहुंच सकें। 
विज्ञापन


किच्छा हरिद्वार में खुलेंगे मॉडल कालेज
ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक भवन के शिलान्यास के मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह ने कहा कि तीन फरवरी को किच्छा और हरिद्वार में दो मॉडल कॉलेज खोले जाएंगे। किच्छा के कॉलेज के लिए पांच करोड़ 86 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है। इन कॉलेजों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर से स्क्रीन के द्वारा शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के 10 महिला बैंकों में से सात मुनाफे में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रही मौजूदगी
ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक भवन के शिलान्यास के मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, चेयरमैन नरेंद्र मानस, महाप्रबंधक हीराराम, सुभाष बेहड़, मान सिंह सैनी, शिव अरोरा, योगेंद्र रावत, कमलेश रावत, नरेंद्र चौधरी, विवेक सक्सेना, खिलेंद्र चौधरी, सुरेश परिहार, भारतभूषण चुघ, जरनैल सिंह, फरजाना बेगम, किरन राठौर, ललिता पाठक, रजनी रावत, मेहंदी शर्मा, रामप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।              

आज लांच होगी माइक्रो फाइनेंस योजना
सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में रविवार को माइक्रो फाइनेंस योजना शुरू होगी। इसके तहत फड़ और ठेला लगाने वाले प्रदेश के छोटे व्यापारियों को प्रतिदिन एक हजार रुपये ऋण लेने पर एक दिन का 100 रुपये ब्याज और पांच हजार रुपये लेने पर 500 रुपये ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। यानी कोई कारोबारी यदि सहकारिता से 1000 रुपये ऋण लेता है तो उसे उस दिन 1100 रुपये सहकारिता विभाग को लौटाने होंगे। 
  
सहकारिता मंत्री की घोषणाएं
1. पूरे प्रदेश में 100 डिजिटल केंद्र खोले जाएंगे। एक जगह पर एटीएम, पास बुक एंट्री और पैसे जमा करने की उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।
2. किसानों के बच्चों के लिए मुफ्त एनडीए, आईएएस आदि की कोचिंग के लिए सहकारिता विभाग अपनी शैक्षिक नीति बनाएगी। कोचिंग के लिए प्रत्येक सहकारी समिति से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा।
3. मीडिया कर्मियों को कैमरे और कंप्यूटर आदि खरीदने के लिए न्यूनतम ब्याज पर तीन लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा।

शिलान्यास पर किच्छा विधायक का नाम ऊपर देखकर नाराज हुए ठुकराल
बैंक भवन के शिलान्यास पट पर किच्छा विधायक राजेश शुक्ला का नाम ऊपर देखकर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने बैंक महाप्रबंधक हीराराम से नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक होने के नाते उनका नाम पहले होना चाहिए था। इस घटना को भाजपा में भीतरखाने चल रही गुटबाजी के रूप में देखा जा रहा है।             


रुद्रपुर पीजी कॉलेज में एमएससी के विषय शुरू करने की मांग
विधायक ठुकराल ने सहकारिता मंत्री डॉ. रावत से रुद्रपुर महाविद्यालय में एमएससी में जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित विषय शुरू कराने की मांग की। साथ ही सहकारिता विभाग की जमीन पर कब्जा किए लोगों को अन्यत्र बसाने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों को दूसरी जगह बसाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed