फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment for 1455 posts of Nursing Officers in Medical Education Department postponed Dehradun Uttarakhand

Dehradun: चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अफसरों के 1455 पदों पर भर्ती टली, अग्रिम आदेश तक स्थगित

Wed, 13 Dec 2023 02:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Dec 2023 02:09 PM IST
सार

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अफसरों की भर्ती अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी है। 12 दिसंबर से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी।

विज्ञापन
Recruitment for 1455 posts of Nursing Officers in Medical Education Department postponed Dehradun Uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Free Pic

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। इन पदों के लिए 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी। शासन के आदेश पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अग्रिम आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया को टाल दिया है।

विज्ञापन

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 खाली पदों पर भर्ती के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था। बोर्ड ने 29 नवंबर 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया। 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन

लेकिन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस पर बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया है। संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती स्थगित करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Harish Rawat: पूर्व सीएम बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1,376 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को तीन माह के बाद भी नियुक्तिपत्र नहीं दिए गए। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है वे भी चिकित्सा शिक्षा विभाग में हो रही नर्सिंग भर्ती में आवेदन करेंगे। ऐसे में जूनियर अभ्यर्थियों को चयन का मौका नहीं मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती देने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed