{"_id":"69ffaacfbd5a1c383f001165","slug":"recreation-center-to-be-built-in-garhwal-rifles-mp-baluni-releases-funds-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri Garhwal: गढ़वाल राइफल्स में बनेगा आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर, अपनी सांसद निधि से बलूनी ने जारी की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri Garhwal: गढ़वाल राइफल्स में बनेगा आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर, अपनी सांसद निधि से बलूनी ने जारी की पहली किस्त
Sun, 10 May 2026 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 May 2026 03:16 AM IST
सार
सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
अनिल बलूनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में एक आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 14,90,000 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। बलूनी ने इस संबंध में जिलाधिकारी (नोडल अधिकारी), पौड़ी गढ़वाल को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
बलूनी ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर सैनिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास और संकल्प निरंतर जारी रहेंगे। यह सुविधा जवानों को नई ऊर्जा और बेहतर माहौल प्रदान करेगी।
विज्ञापन