फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recovery from dead man

लेखपाल ने ‘मृतक’ से वसूल लिए 8 हजार

Tue, 04 Feb 2014 09:10 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 04 Feb 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
recovery from dead man
जून 2013 में आई आपदा से प्रभावित लोगों को सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता धनराशि के वितरण में लेखपालों ने बड़े स्तर पर गोलमाल किया है।
विज्ञापन


आपदा राहत में किया घपला
लेखपाल प्रवीण कुमार त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने कई ऐसे लोगों आठ-आठ हजार रुपये सहायता राशि दी, जिनका आपदा से नुकसान हुआ ही नहीं था। इतना ही नहीं लेखपाल ने एक मृतक व्यक्ति को भी आठ हजार रुपये की सहायता राशि दी।

‘अमर उजाला’ में जब सहायता वितरण में गोलमाल होने की खबर प्रकाशित हुई। देवपुरा स्थित पटियाला बैंक वाली गली के कुछ लोगों ने शिकायत की कि पार्षद के कहने पर तीन मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति तक को सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन


सही मिली शिकायत
तत्कालीन एसडीएम ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। फंसता देख लेखपाल ने पांच व्यक्तियों से आठ-आठ हजार रुपये वापस लेकर तहसीलदार के खाते में 40 हजार रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक की मौत तीन साल पूर्व हो चुकी है। लेकिन, तहसील प्रशासन ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि मृतक व्यक्ति के नाम से आठ हजार रुपये किसने लिए और फिर वापस किसने दिए।

लापरवाही की हद तो तब हो गई है जब अधिकारियों ने धोखाधड़ी का मुकदमा तक दर्ज नहीं कराया है।

आयोग ने डीएम को भेजा प्रकरण
उत्तराखंड सूचना आयोग ने आपदा प्रभावितों को सहायता राशि के वितरण में भ्रष्टाचार व अनियमितता का मामले को संज्ञान लेने और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का निर्णय लेने के लिए डीएम को भेजा है।

आरटीआई के तहत मांगी सूचना में तहसील के लोक सूचना अधिकारी और विभागीय अपीलीय अधिकारी ने पांच व्यक्तियों को बिना किसी क्षति के सहायता राशि दिया जाना बताया।


लेखपाल के विरूद्ध कार्रवाई की सिफारिश
27 जनवरी को सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा के समक्ष तहसीलदार एवं विभागीय अपीलीय अधिकारी दिनेश मोहन उनियाल ने प्रभारी तहसीलदार धनप्रकाश शर्मा की 16 सितंबर को डीएम को भेजी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें लेखपाल प्रवीण त्यागी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed