फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   record electricity production in pathri power project.

उत्तराखंड के इस पॉवर प्रोजेक्ट में हुआ रिकॉर्ड बिजली का उत्पादन

Thu, 05 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
record electricity production in pathri power project.
बिजली - फोटो : Amar Ujala

यूजेवीएनएल की पथरी जल विद्युत परियोजना से गत दिसंबर माह में रिकॉर्ड एक करोड़ 23 लाख 20 हजार यूनिट बिजली उत्पादन हुआ है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की स्थापना से अब तक दिसंबर माह का यह अधिकतम उत्पादन है।

विज्ञापन


यूजेवीएनएल की गंगा वैली के महाप्रबंधक पंकज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पथरी (हरिद्वार) परियोजना 1955-56 में अपर गंगा नहर पर निर्मित की गई थी। वर्ष 2014 में इसके रिनोवेशन एंड मॉर्डनाइजेशन के कार्य पूरे किए गए।
विज्ञापन


इसके बाद परियोजना में उत्पादन बढ़ा है। पथरी परियोजना से गत वर्ष अप्रैल में भी एक करोड़ सात लाख 34 हजार यूनिट और जून में एक करोड़ 25 लाख 80 हजार यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। जो निगम की स्थापना से अब तक किसी भी वर्ष के क्रमश: अप्रैल और जून माह का अधिकतम उत्पादन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परियोजना में उत्पादन बढ़ने से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को बाहर से अपेक्षाकृत कम अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ी। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने इस उपलब्धि पर निगमकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी दक्षता के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed