फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recommendation to cancel the license of three chemist.

तीन कैमिस्ट का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
recommendation to cancel the license of three chemist.
देहरादून। महंगे दाम पर सैनिटाइजर बेचने और बिना बिल के दवाई बेचने पर औषधि नियंत्रण विभाग ने तीन कैमिस्ट का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ उत्तराखंड ताजबर सिंह जग्गी ने सभी जगह अभियान चलाकर महंगे दाम पर सैनिटाइजर व मास्क बेचने वाले कैमिस्ट के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने कई कैमिस्ट के यहां छापेमारी की। इस दौरान जैन मेडिकोज, बाबा मेडिकल स्टोर और रेनू मेडिकल स्टोर में सैनिटाइजर एमआरपी से अधिक कीमत पर बिकता हुआ मिला। इसके अलावा दवाइयों का बिल भी नहीं दिया जा रहा था। इस पर उन्होंने तीनों कैमिस्ट का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की है। नीरज कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। महंगी दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर बेचने वालों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed