फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Received blessings from Pt. Dhirendra Shastri and described

Dehradun News: सीएम ने पं. धीरेंद्र को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक

Sun, 05 Nov 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Received blessings from Pt. Dhirendra Shastri and described

विज्ञापन



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सनातन संस्कृति का संरक्षक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमारी सनातन संस्कृति के संरक्षक के रूप में भारत की सही पहचान भावी पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री के माध्यम से उन्हें इस दिव्य दरबार में बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था को साझा करने का अप्रतिम अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे पावन दरबार में हाजिरी लगाने का सौभाग्य कम लोगों को ही प्राप्त होता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का सीएम आवास आगमन पर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।





Iढोल-नगाड़ों की थाप के साथ हुआ स्वागतI

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप और जय श्रीराम के नारों के साथ भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम स्थल श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के लिए भक्त शुक्रवार से जुटने शुरू हो गए थे। उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों से भक्त दून पहुंचे। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग दरबार शुरू होने का इंतजार करते रहे। सहारनपुर निवासी सूरज कटारिया ने बताया की वह बाबा के पहली बार दर्शन कर रहे हैं। उनकी आस्था है की उनकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी। आईएसबीटी निवासी वसंती देवी ने बताया कि वह चार बार बाबा के दर्शन कर चुकी हैं। इस बार भी बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। ऋषिकेश की दीपा नेगी ने कहा कि बाबा के दर्शन की काफी समय से इच्छा थी। नारियल बेचने वाली महिला ने बताया कि वह बाबा की नगरी से 25 किलोमीटर दूर से हैं। वह शुक्रवार की रात को ही देहरादून आ गई थीं।
विज्ञापन






Iपुलिस की रही कड़ी पहरेदारीI

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से ही मंथन शुरू कर दिया था। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर दोपहर बाद जीरो जोन बना दिया गया था। आसपास सभी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। बैरिकेडिंग लगाकर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल के साथ ही आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed