{"_id":"63e402e61aa3de3a000c248b","slug":"real-estate-businessmen-name-of-rogue-chinu-dehradun-news-c-5-drn1037-72518-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बदमाश चीनू पंडित के नाम से रियल एस्टेट कारोबारियों से मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बदमाश चीनू पंडित के नाम से रियल एस्टेट कारोबारियों से मांगी 10 लाख की रंगदारी
Thu, 09 Feb 2023 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:15 PM IST
सार
मामले में शाहनवाज राणा निवासी कृष्णा विहार, जाखन ने पुलिस से शिकायत की है। उन्हें चार फरवरी को व्हॉट्सएप कॉल की गई थी। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात चीनू पंडित का खास बताया और कहा कि वह इस गैंग का शॉर्प शूटर भी है।
विज्ञापन
चीनू पंडित
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी के दो रियल एस्टेट कारोबारियों से बदमाश चीनू पंडित के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी खुद को चीनू पंडित का करीबी और गैंग का शार्प शूटर बताता है। कारोबारियों को फोन और व्हॉट्सएप पर धमकी दी जा रही है कि रकम नहीं दी तो उनके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। राजपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले में शाहनवाज राणा निवासी कृष्णा विहार, जाखन ने पुलिस से शिकायत की है। उन्हें चार फरवरी को व्हॉट्सएप कॉल की गई थी। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात चीनू पंडित का खास बताया और कहा कि वह इस गैंग का शॉर्प शूटर भी है। उसने गालीगलौज करते हुए शाहनवाज से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस तरह के कॉल उनके साथी सलीम अहमद निवासी पैसेफिक हिल्स को भी आ रही हैं। रंगदारी नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिल रही हैं।
विज्ञापन
आरोपी ने कॉल पर पीड़ितों को उनके परिवार, कार्यालय पते और कार नंबर तक की जानकारी दी। इससे पीड़ित दहशत में हैं। बार-बार रंगदारी की कॉल आने से दोनों कारोबारी परेशान हैं। ज्यादातर कॉल व्हॉट्सएप के माध्यम से की जा रही हैं। ऐसे में पीड़ित इन कॉल की रिकॉर्डिंग भी नहीं कर पाए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई हैं, उसकी जांच की जा रही है। इस मामले में चीनू पंडित के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
27 मुकदमे दर्ज हैं चीनू के खिलाफ
चीनू पंडित उत्तराखंड में बदमाशों की दुनिया का बड़ा नाम है। उसने वर्ष 2016 में रुड़की में आकाश त्यागी की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से एके 47 राइफल बरामद की थी। उसे देहरादून जेल में शिफ्ट किया गया था। चीनू के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल 23 दिसंबर को चीनू पंडित को भाई के इलाज के लिए 45 दिन की शॉर्ट टर्म जमानत मिली थी। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2014 में चीनू जब रुड़की जेल से जमानत पर छूटा था तो उस पर जानलेवा हमला भी हुआ था। इसमें तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हुए थे।
कालसी में मांगी गई थी विश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी
जिले में रंगदारी मांगने का एक माह में यह दूसरा मामला है। कालसी में एक कारोबारी से पिछले दिनों लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि, उस वक्त पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित ने उसके खाते में जो रकम जमा कराई थी, उसे फ्रीज करा दिया गया था। हालांकि, आरोपी का लॉरेंस विश्नोई से कोई ताल्लुक नहीं निकला था।
पिछले साल रायपुर में बदमाश जित्ती ने डराया था
पिछले साल रायपुर में बदमाश जित्ती के नाम से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। पुलिस ने जित्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जित्ती के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हुए हैं।