{"_id":"5b29fad64f1c1bc2378b4c26","slug":"rcc-column-flyover-bridge-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीसी कॉलम फ्लाईओवर ब्रिज से बच जाएगा रुद्रपुर का मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीसी कॉलम फ्लाईओवर ब्रिज से बच जाएगा रुद्रपुर का मार्केट
हरीश पांडे, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
fly over
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के करीब एक हजार से अधिक दुकानदारों के लिए अच्छी खबर है। अब फोरलेन में रुद्रपुर में बनने जा रहे आरई पैनल फ्लाईओवर की जगह आरसीसी कॉलम फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व गोवा में केंद्रीय परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई एनएचएआई की रिव्यू बैठक में इसे सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। एनएचएआई रुद्रपुर से लेकर काठगोदाम तक एनएच 109 को फोरलेन कर रहा है।
विज्ञापन
इस सड़क में एसएसपी कार्यालय रुद्रपुर से लेकर फुटेला अस्पताल तक आरई पैनल फ्लाईओवर प्रस्तावित था। लेकिन, यहां के व्यापारी शुरू से ही इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि आरई पैनल फ्लाईओवर से उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। उधर, व्यापारी की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से इस फ्लाईओवर को आरसीसी कॉलम में बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
एनएचएआई की पुष्ट सूत्रों की मानें तो चार दिन पूर्व गोवा में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई एनएचएआई की रिव्यू बैठक में इसे सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। उधर, मंत्रालय ने एनएचएआई के अधिकारियों से इसकी डीपीआर बनाकर तुरंत भेजने को कहा है।
क्या है आरई पैनल फ्लाईओवर
आरई पैनल फ्लाई ओवर पूरी तरह से दोनों ओर से बंद होता है। इसमें सड़क के दोनों ओर दीवार लगाकर मिट्टी भरी जाती है। इससे इस फ्लाईओवर के नीचे से कोई आ जा नहीं सकता है। उधर, आरसी कॉलम फ्लाईओवर आरसीसी कॉलम में खड़ा होता है। इसके नीचे पूरी तरह खुला होता है।