फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rawal of Kedarnath Dham discharged from hospital

Dehradun News: केदारनाथ धाम के रावल को अस्पताल से छुट्टी मिली

Sat, 25 May 2024 04:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Rawal of Kedarnath Dham discharged from hospital
वेलमेड हॉस्पिटल इंडस ग्रुप क्लेमेंटटाउन में पिछले तीन दिनों से स्वास्थ्य लाभ ले रहे केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग को डिस्चार्ज कर दिया गया है। काडियोलॉजिस्ट डॉ. चेतन शर्मा ने रावल भीमाशंकर लिंग की हृदय संबंधी सभी जांच की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस अवसर पर रावल ने चिकित्सकों का आभार जताया। वेलमेड हेल्थकेयर सोसाइटी कॉर्डिनेटर महेश पांडे ने बताया कि रावल भीमाशंकर लिंग तीन दिन पहले भर्ती हुए थे। जो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर प्रकाश रावत, डॉ. दिव्या, सोफिया, सुनील कुकरेती, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed