फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ravel ok food packet for uttarakhand flood

क्लीन चिट के बावजूद सरकार के पास नहीं कोई जवाब

Sun, 25 Aug 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Aug 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
ravel ok food packet for uttarakhand flood

भले ही सरकार ने क्लीन चिट दे दी हो, लेकिन राज ट्रांसपोर्ट कंपनी से आपदा प्रभावित जिलों के लिए बनवाए गए फूड पैकेट को लेकर शोर मचना शुरु हो गया है।

विज्ञापन


डॉक्यूमेंटरी प्रूफ को भाजपा सितम्बर माह में होने वाले विधानसभा सत्र में उठाएगी। यह मुद्दा पूरी तरह से इस बार सत्र में हंगामे का सबब बनेगा।

आपदा प्रभावित जिलों के लिए एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से तैयार कराकर भेजे गए फूड पैकेट को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच रार शुरू हो गई है। विपक्ष के कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब सरकार के पास नहीं है।
विज्ञापन


फूड पैकेट का काम ट्रांसपोर्ट कंपनी से क्यों कराया गया और इतनी बड़ी धनराशि के पैकेट बगैर टेंडर प्रक्रिया के तैयार कराए गए। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि यह मुद्दा अगले महीने सितम्बर माह में होने वाले विधानसभा के सत्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ सेक्रेटरी का यह बयान की मूल्य मुख्यमंत्री ने तय किया है, और भी ज्यादा शर्मनाक है। क्योंकि एक नियमावली के तहत सब कुछ होता है, मुख्यमंत्री कुछ तय नहीं करते।

सरकार की सफाई के बाद फिलहाल विपक्ष के हाथ में सरकार के खिलाफ यह ठोस मुद्दा है। कोटेशन प्रक्रिया में भी यह कंपनी शामिल नहीं थी और कोटेशन में शामिल एक कंपनी के फेल होने पर अन्य को मौका क्यों नहीं दिया गया यह एक बड़ा सवाल है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed