फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ravan and lanka dahan in dehradun

असत्य पर सत्य की जीत के लिए प्रभु राम ने किया लंकापति रावण का अंत, परेड ग्राउंड में मची भगदड़

Sat, 20 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
ravan and lanka dahan in dehradun
dussehra

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का पर्व दशहरा शुक्रवार को राजधानी में धूमधाम से मनाया गया। शहर में विभिन्न जगहों पर मेले आयोजित किए गए। कहीं पुतला दहन तो कहीं लंका दहन का भव्य नजारा देखने को मिला। बन्नू बिरादरी की ओर से रावण दहन से पहले शोभायात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन


दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित 71वें दशहरा महोत्सव में जैसे ही रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जले तो जय श्रीराम के जयकारों से परेड ग्राउंड मैदान गूंज उठा। कमेटी की ओर से रावण का 60 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया था। इस मौके पर तीन मंजिली 60 फीट ऊंची लंका दहन के दौरान आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इससे पहले विधायक विनोद चमोली, गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम तक मैदान में जबरदस्त भीड़ रही। लंका और रावण पुतला दहन से पहले दिन में कालिका मंदिर मार्ग से मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक, परेड ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर हरीश विरमानी, भरत आहूजा, गुरुजेंद्र  सिंह, मनोज साहनी, रमेश खनिजो, शिवा वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज होगा भरत मिलाप 

बन्नू बिरादरी की ओर से की ओर से लंका और रावण दहन के बाद शनिवार को राम और भरत मिलाप होगा। बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया भरत मिलाप से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर कालिका मंदिर मार्ग, कनाट प्लेस, घंटाघर, राजपुर रोड, ओरियंट सिनेमा से होती हुई परेड ग्राउंड पहुंचेगी। जहां स्वरूपों की पूजा के बाद शोभायात्रा राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली, धामावाला, राजा रोड, हनुमान चौक, मोती बाजार से होती हुई कालिका मार्ग में पहुंच कर समाप्त होगी। 

शहरभर में कई जगह लगे मेले 
दशहरा पर शहर में कई जगह मेले लगे। परेड ग्राउंड में लगे मेले में शुक्रवार सुबह से ही भीड़ लगने लगी। लोग परिवार संग मेले में पहुंचे, बच्चों के लिए खिलौने खरीदे। परेड ग्राउंड समेत पटेलनगर, झंडा बाजार, कारगी चौक, हिंदू नेशनल स्कूल, पलटन बाजार आदि जगह मेले लगे। 

तालाब में हुआ लंका दहन
श्रीराम लीला कला समिति की ओर से दरबार साहिब के पास स्थित बड़ा तालाब में लंका दहन किया गया। यहां सुनहरे रंग की लंका समेत रामसेतु भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि 40 फीट ऊंची लंका का दहन शुक्रवार शाम को हनुमान द्वारा किया गया।
 

परेड ग्राउंड में मची भगदड़

विजय दशमी के अवसर पर बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित लंका और रावण दहन कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड में भगदड़ मच गई। गनीमत रही की भगदड़ में कोई जान-माल की हानि नहीं हुए।

दरअसल परेड ग्राउंड में वीआईपी के बैठने के लिए अलग से जगह बनाई गई थी। बढ़ती भीड़ वीआईपी स्थल तक पहुंची तो भीड़ को रोकने के लिए पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को दर्शकों पर लाठी भांजनी पड़ी। इस दौरान मैदान में भगदड़ मच गई। जैसे तैसे पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।

आलम यह रहा कि रावण के पुतले तक पहुंचने के लिए लोग बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने लगे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। 

शाम होते ही जाम से जूझता रहा दून

दशहरा पर शहर में लोग जाम से जूझते रहे। शहर के कई इलाकों में दोपहर से ही मेलों में भीड़ लगी थी। शाम ढलते ही शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। लोगों को मिनटों के सफर में घंटों लग गए।

परेड ग्राउंड को जीरो जोन करने से घंटाघर के आसपास के रास्ते पर जाम लगा रहा। इसके अलावा हरिद्वार बाईपास, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, एस्लेहॉल चौक, क्रॉस रोड, सुभाष रोड, फालतू लाइन आदि जगहों पर लोग घंटों तक जाम से जूझते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed