{"_id":"57cc1fa64f1c1b935731714d","slug":"ration-card-renewal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं कराने वालों का राशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं कराने वालों का राशन बंद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Sep 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं कराने वाले राशन कार्ड धारकों की राशन जिला पूर्ति विभाग ने बंद कर दिया है। विभाग ने इस माह नई सूची जारी की है। इस सूची में जिसका नाम है राशन उसी को मिलेगा। सूची से वंचित राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को राशन कार्ड नवीनीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन
पिछले साल से राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड नवीनीकरण का काम चलते आ रहा है। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को कई बार डेड लाइन भी दिए। इसके बावजूद काफी संख्या में लोगों ने कार्ड नवीनीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन
ऐसे में विभाग ने इस बार सख्त कदम उठाया है। जिला पूर्ति ने राशन डीलरों को सितंबर माह की नई सूची जारी की है। जिसमें राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में सैकड़ों उपभोक्ता इस सूची से वंचित हो गए हैं। जिनको अब राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
आरकेडिया ग्राम सभा की उप प्रधान गीता बिष्ट ने कहा कि इनके क्षेत्र में सौ से अधिक उपभोक्ता है जिन्होंने राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं कराया है। इन्होंने कहा कि यह लोग नवीनीकरण के लिए आवेदन किए हैं, मगर इनका नाम अभी सूची में नहीं आया है। जिसके वजह से यह उपभोक्ता राशन लेने के लिए भटक रहे हैं।
उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी से इन लोगों का नाम सूची में शामिल करने की मांग की। जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती का कहना है कि जिन्होंने अभीतक कार्ड नवीनीकरण नहीं कराया है वह जल्दी से करा लें। अगले माह नयी सूची में इनका नाम जोड़ दिया जाएगा।