{"_id":"460a317067765c26b3c9d0aa5877c948","slug":"ration-card-income-certificate-will-only-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय प्रमाणपत्र होगा तभी मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय प्रमाणपत्र होगा तभी मिलेगा राशन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Sep 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्रेश्ा में खाद्य सुरक्षा बिल लागू होने के बाद अब राशन कार्ड बनवाने के लिए आय प्रमाणपत्र जरूरी होगा। साथ ही इसे नायब तहसीलदार या इससे ऊपर के स्तर से प्रमाणित कराना होगा।
विज्ञापन
वहीं सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों को आय प्रमाणपत्र के साथ पैन कार्ड नंबर भी देना होगा। दरअसल योजना के तहत आये आवेदन पत्रों में पैन कार्ड का एक कॉलम दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति है। जिनके पास पैन कार्ड नहीं हैं वो पशोपेश में हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने खाद्य सुरक्षा बिल के नियमों के तहत आय प्रमाणपत्र को आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा कि फार्म में पैन कार्ड का कॉलम भी दिया गया है, लेकिन यह सभी के लिए अनिवार्य नहीं है। इसके विपरीत आय प्रमाणपत्र सभी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
इनके लिए जरूरी पैन कार्ड
पैन कार्ड की अनिवार्यता सिर्फ सरकारी या गैर सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए है, जिनकी आय 15 हजार रुपये तक है।
पैन कार्ड के दायरे से बाहर
कुली, मजूदर, कूड़ा बीनने वाले, ग्रामीण दस्तकार, घरों में काम करने वाले सेवक, भिखारी, कुष्ठ रोगी, मानसिक रोग से पीड़ित आदि।
अब राशन कार्ड बनने हुए बंद
खाद्य सुरक्षा बिल योजना को जिले में जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत मंगलवार से जिला पूर्ति विभाग ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद कर दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने बताया कि पुराने राशन कार्ड निरस्त कर महिला के नाम पर बनाए जाने हैं। ऐसे में अभी कार्ड बनाने पर उनको दोबारा नई प्रक्रिया से गुजरना होगा।
साथ ही कार्डों को भी निरस्त करना पड़ेगा, इसलिए नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। साथ ही नाम परिवर्तन, नए नाम जोड़ने, नाम काटने या फिर कार्ड कैंसिल करने का कार्य भी खाद्य सुरक्षा बिल लागू होने तक बंद रहेगा।