{"_id":"6741b26b4fd6133c1e04ba2b","slug":"rashtrapati-aashiyana-dehradun-rajpur-road-will-be-open-for-public-read-all-updates-in-hindi-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जनता के लिए खुलेगा 186 साल पुराना ‘राष्ट्रपति आशियाना’, देहरादून पहुंचे अधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जनता के लिए खुलेगा 186 साल पुराना ‘राष्ट्रपति आशियाना’, देहरादून पहुंचे अधिकारियों ने की बैठक
Sat, 23 Nov 2024 04:32 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:32 PM IST
सार
देहरादून स्थित 186 साल पुराने राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। राष्ट्रपति सचिवालय से अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने देहरादून पहुंचकर उच्च स्तरीय बैठक की।
विज्ञापन
राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित एतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना आगामी अप्रैल माह से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने देहरादून पहुंचकर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आशियाना में जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर अब देहरादून स्थित 186 साल पुराने, राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर का इस्तेमाल अभी राष्ट्रपति बाडीगॉर्ड (पीबीजी) द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य भवन तक कर सकेंगे प्रवेश
परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले आवश्यक तैयारी के लिए शनिवार को आशियाना परिसर में राष्ट्रपति सचिवालय से अपर सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक मे उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
तय किया गया कि आम लोग परिसर के मुख्य भवन तक प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान लोगों को राष्ट्रपति आशियाना के साथ ही भारतीय सेना की 251 साल पुरानी रेजीमेंट पीबीजी के इतिहास और इसके 186 साल पुराने अस्तबल से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Assembly By Election: केदारघाटी ने आशा पर दिखाया विश्वास, महिला प्रत्याशी की जीत का मिथक बरकरार
लोग परिसर के खूबसूरत बाग, कैफेटिरिया का भी आनंद उठा सकेंगे। बैठक में परिसर को आम जन के लिए खोलने से पहले बिजली, पानी, पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीबीजी के सीओ कर्नल अमित बेरवाल, ओएसडी स्वाति शाही के साथ ही उत्तराखंड शासन के सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे, डीएम देहरादून स्वीन बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। इससे पहले राष्ट्रपति के निर्देश पर हैदराबाद स्थित राष्ट्रपति नीलायम और मशहोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को भी आम लोगों के लिए खोला जा चुका है।