पढ़िए, तीन टांग वाली बछिया की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानों में विकलांगता आम बात कही जा सकती है। लेकिन क्या आपने जानवरों के विकलांग पैदा होने की बात सुनी है। ऐसा ही एक वाकया उत्तराखंड के नाचनी में रहने वाले बागेश्वर के एक निवासी के घर हुई।
दरअसल बागेश्वर जिले के कपकोट के मूल निवासी भगत राम पुत्र केशर राम की गाय ने एक तीन टांग वाली बछिया को जन्म दिया है।
जन्म के साथ ही पहले तो लोगों को लगा कि यह किसी दुर्घटना का शिकार हुई है लेकिन बाद में इस राज से पर्दा उठा।
भ्रूण नहीं हुआ था परिपक्व
डॉक्टरों का कहना है कि भ्रूण के भलीभांति परिपक्व न होने के कारण ऐसे मामले सामने आते हैं।
23 दिन पहले केशर राम के घर जन्मी इस तीन टांग वाली बछिया को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। बछिया स्वस्थ है।
भगत राम का कहना है कि वह बछिया की अच्छी तरह परवरिस करेंगे। उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि भ्रूण के
भलीभांति परिपक्व न होने के कारण ऐसे मामले सामने आते हैं।