{"_id":"571dbc7a4f1c1b5401a91530","slug":"rape-with-women-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः झोपड़ी में घुसकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः झोपड़ी में घुसकर महिला से दुष्कर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में श्यामपुर क्षेत्र की एक बस्ती में महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
क्षेत्र की बस्ती के रहने वाले दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को चंडीघाट चौकी पहुंचकर पुलिस को बताया कि रविवार सुबह जब उसकी आंख खुली तब एक युवक उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। सूचना पर कार्रवाई करते हुए श्यामपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया।
थानाध्यक्ष महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि आरोपी का नाम उत्तम गुसांई पुत्र शरण सिंह गुसांई निवासी शांतिनगर ढालवाला ऋषिकेश है।
आरोपी यहां अर्द्धकुंभ मेले में होमगार्ड की पुलिस लाइन में संविदा फॉलोवर के तौर पर कार्यरत था। महिला के पति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। महिला चार बच्चों की मां है।
विज्ञापन