{"_id":"5a4dfeb34f1c1bd4178b4c54","slug":"rape-with-girl-in-the-name-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर एक साल तक किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर एक साल तक किशोरी से किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Jan 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
17 साल की पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला शैलेंद्र सिंह चौधरी शादी का झांसा देकर एक साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती भी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक को जब उसके गर्भवती होने की बात पता चली तो वह शादी से मुकरने लगा। पिछले दो सप्ताह से वह गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन