फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in nari niketan, jail to four person with three woman employees.

संवासिनी रेप मामला: तीन महिला कर्मचारियों समेत चार को जेल

Fri, 04 Dec 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Dec 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
rape in nari niketan, jail to four person with three woman employees.

मूक बधिर संवासिनी से रेप और गर्भपात मामले में नारी निकेतन की एक नर्स, दो क्राफ्ट टीचर और एक संविदा कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन पर पीड़िता ने रेप और गर्भपात समेत कई मामले छिपाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में अब तक छह लोग सलाखों के पीछे हैं। उधर, पुलिस ने सरकारी गवाह बनी दो संवासिनी और एक कर्मचारी के शुक्रवार को 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन


नारी निकेतन मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने नारी निकेतन की नर्स किरण नौटियाल निवासी मंदाकिनी एनक्लेव, क्राफ्ट टीचर शमा निगार निवासी शेखुपरा बनारस, चंद्रकला क्षेत्री निवासी राजपुर और संविदा कर्मी कृष्ण कांत उर्फ कांछा निवासी चंद्रलोक कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब इन लोगों की गिरफ्तारी कर रही थी तो परिजनों ने जमकर विरोध किया। उनका आरोप था कि इन्हें गलत फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो संवासिनी समेत तीन गवाहों के बयान कलमबंद

rape in nari niketan, jail to four person with three woman employees.

पुलिस ने शुक्रवार को दो संवासिनी और एक कर्मचारी के 164 के तहत कोर्ट में बयान कलमबंद करवाए। कर्मचारी बलिराम और दोनों संवासिनी को जेएम प्रथम की कोर्ट में लाया गया, जहां उनके बयान हुए।

बलिराम उस समय स्कूटर पर कृष्णकांत के साथ पीछे बैठकर दूधली गांव गया था, जहां पर कृष्णकांत ने उसे अंधेरे में रखकर भ्रूण जंगल में दबाया था। बलिराम ने उसे टोका भी था, पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि इन बयानों से पुलिस को अनुसंधान में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

पुलिस की जुबानी आरोपियों की कहानी
शमा निगार (क्राफ्ट टीचर)- शमा ने ही संवासिनी को गर्भपात के लिए गोलियां दी थीं। यही नहीं, रजिस्टर की एंट्री में छेड़छाड़ में भी उसका योगदान रहा है।
किरण नौटियाल (नर्स )- नर्स ने गर्भपात के बाद संवासिनी की गलत नाम से एंट्री कराई और जिम्मेदारी निभाने के बजाय मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की।
चंद्रकला क्षेत्री (क्राफ्ट टीचर)- संवासिनी को इलाज के लिए ले जाने वाली महिला कर्मियों में वह भी शामिल थी, जिसने अपराध छिपाने में पूरी-पूरी मदद की।

भ्रूण को दबाने में कांछा का अहम रोल

rape in nari niketan, jail to four person with three woman employees.
कृष्णकांत उर्फ कांछा (संविदा कर्मी)- भ्रूण ठिकाने लगाने में इसका बड़ा योगदान रहा। नारी निकेतन से भ्रूण को निकालकर यही दूधली गांव में दबाकर आया था।

एसपी सिटी का है कहना
नारी निकेतन प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर तीन महिला कर्मियों समेत चार की गिरफ्तारी हुई है। इन कर्मचारियों ने संवासिनी का गर्भपात करने के साथ अपराध के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया है। अभी विवेचना चल रही है। यदि और किसी के खिलाफ साक्ष्य मिलते हैं तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक (नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed