फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape in nari niketan, action taken on 8 employees.

नारी निकेतन में हुई बड़ी कार्रवाई, छह कर्मी हटाए, दो बर्खास्त

Sat, 28 Nov 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Nov 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
rape in nari niketan, action taken on 8 employees.

संवासिनी प्रकरण के खुलासे के बाद शनिवार को नारी निकेतन में बड़ी कार्रवाई हुई। निदेशक समाज कल्याण वीएस धानिक ने छह कर्मियों को हटा दिया। इनका तत्काल प्रभाव से दूसरे जनपदों में तबादला कर दिया गया। जबकि दो संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन


दो प्रभारी अधीक्षिकाओं को निदेशक ने शासन के निर्देश पर पहले ही निलंबित कर दिया था। अब नारी निकेतन में नया स्टाफ तैनात किया जाएगा। साथ ही मूक-बधिर भाषा के एक्सपर्ट की भी तैनाती होगी। इस संबंध में शासन को डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन


निदेशक समाज कल्याण ने नारी निकेतन की स्टाफ शमा निगार का तबादला संप्रेक्षण गृह (महिला) अल्मोड़ा कर दिया है। किरन नौटियाल को भी अल्मोड़ा के बाल गृह भेजा गया है। जबकि चंद्रकला क्षेत्री को प्रवेशालय एवं शरणालय हल्द्वानी और आशा का बालगृह हरिद्वार तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगेगी शिकायत पेटिका, प्रतिदिन होगी जांच

rape in nari niketan, action taken on 8 employees.

अनुसेवक कांछा को संप्रेक्षण गृह पौड़ी और गुरदास को विशेष गृह हरिद्वार भेजा गया है। इसके साथ ही संविदा पर नारी निकेतन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शांति और चौकीदार हाशिम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

नारी निकेतन की प्रभारी अधीक्षिका रहीं मीनाक्षी पोखरियाल और घटना के वक्त अधीक्षिका के चार्ज पर रहीं अनीता मंडोला को निदेशक ने पहले ही निलंबित कर दिया था। धानिक ने बताया कि नारी निकेतन के अंदर अब सुझाव और शिकायत पेटिका रखी जाएगी। इसमें संवासिनी अपनी शिकायत बिना नाम लिखे डाल सकती हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी को आदेश दिया गया है कि प्रतिदिन पेटिका की शिकायतें रजिस्टर पर दर्ज करें और उन्हें अवगत कराएं। इसके साथ ही मूक-बधिर भाषा की महिला एक्सपर्ट की भी यहां तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवासिनी प्रकरण की जांच जारी रहेगी। जांच प्रभावित न हो, इसीलिए पूरा स्टाफ बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed