फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape_court_police_jail

नाबालिग के साथ दुराचार पर किशोर को सजा

Sun, 17 Nov 2013 05:28 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 17 Nov 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
rape_court_police_jail

किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग के साथ दुराचार का आरोप साबित होने पर एक किशोर को तीन वर्ष के लिए सुधार गृह भेजने के आदेश दिए हैं। इस प्रकरण में बोर्ड ने चार्जशीट दाखिल होने के दो माह के अंदर फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


जिला सहायक अभियोजन अधिकारी सुदर्शन चौधरी ने बताया कि 17 मई 2013 को पीड़िता के पिता ने शिकायत की थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ गांव के एक लड़के ने गोशाला में बलात्कार किया। उसकी बेटी के रोने-चीखने की आवाज सुन कर गाँव के तीन लोगों ने उसे छुड़ाया। आरोपी ने इस घटना का किसी से जिक्र करने पर मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


12 गवाह पेश

पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के उपरांत विवेचक ने 376 व 506 आईपीसी और 3/4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में आरोप पत्र न्यायालय में भेजे। अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की प्रवृति अपराधी नहीं

बोर्ड की अध्यक्ष सविता चमोली और सदस्य सुशीला बिष्ट ने किशोर न्याय अधिनियम 2000 के तहत आदेश पारित करने से पूर्व जिला परिवीक्षा अधिकारी से आरोपी की सामाजिक अन्वेषण रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का नहीं है। लेकिन बोर्ड ने आरोपी द्वारा किए गए लैंगिक अपराध को देखते हुए उसके व्यवहार में सुधार की आवश्यकता बताई। ताकि वह भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति न करे। बोर्ड ने आरोपी को 506 के आरोप से मुक्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed