फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranji trophy uttarakhand match with mizoram

रणजी ट्रॉफी में मिजोरम बैकफुट पर, उत्तराखंड जीत के करीब

Wed, 09 Jan 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy uttarakhand match with mizoram
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड ने मिजोरम को बैकफुट पर धकेल कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन उत्तराखंड ने मिजोरम को पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट कर दिया है। उसके बाद मिजोरम की टीम फॉलोन खेलने मजबूर हुई। जिसमें उसने एक विकेट खोकर 32 रन बनाए। मिजोरम की टीम अब भी 147 रन पीछे चल रही है।

विज्ञापन


रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मैच में मंगलवार को दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। मिजोरम की टीम ने आठ रन से आगे खेलना शुरू किया। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने सलामी बल्लेबाज हरुआइजेला को आउट कर मिजोरम की टीम को पहला झटका दिया। उसके बाद गेंदबाज सन्नी राणा ने अखिल को विनीत सक्सेना के हाथों कैच थमा पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए। टीम के लिए तरुवर कोहली ने नाबाद 96 और रातले ने 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड की ओर से धनराज शर्मा ने तीन, सन्नी राणा ने दो और दीपक धपोला, मंयक मिश्रा और वैभव ने एक-एक विकेट चटकाए। पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हुई मिजोरम टीम फॉलोन खेलने मजबूर हुई। उसके बाद मिजोरम ने अपनी दूसरी पारी की शुरूआत की। हालांकि दूसरी पारी में भी उत्तराखंड ने मिजोरम को शुरूआती झटके दिए। दिन का खेल खत्म होने तक मिजोरम ने एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed