फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranji trophy uttarakhand in quarter final

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में रजत के बिना उतरेगी उत्तराखंड टीम

Sat, 12 Jan 2019 11:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jan 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy uttarakhand in quarter final
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष रणजी की चैंपियन रही विदर्भ टीम का रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 15 जनवरी को उत्तराखंड टीम से होगा। लेकिन, इस मैच के लिए उत्तराखंड टीम के कप्तान रजत भाटिया टीम में शामिल नहीं होंगे। निजी कारणों से उन्होंने इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया है। उनकी जगह अंडर-19 टीम के सदस्य अवनीश सुधा को जगह दी गई है। टीम की कप्तानी विनीत सक्सेना करेंगे।

विज्ञापन


बता दें अवनीश इस रणजी ट्रॉफी टीम में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज होंगे। इन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में अब तक एक तिहरा शतक और एक दोहरा शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से उन्हें यह मौका मिला है। अब क्वार्टर फाइनल मैच में भाटिया की जगह अवनीश को मौका दिया गया है। अब देखना है अवनीश टीम के लिए कितने असरदार साबित होते हैं। वहीं, उत्तराखंड टीम की पहली बार कमान संभाल रहे विनीत सक्सेना कितना कुछ कर पाते हैं, ये आने वाला समय बताएगा। विदर्भ के खिलाफ 15 जनवरी से जामथा स्टेडियम (नागपुर) में उत्तराखंड का मैच होगा।  
विज्ञापन


भाटिया की कमी खलेगी 
हर मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाते आ रहे रजत भाटिया सबसे महत्वपूर्ण मैच में टीम से बाहर रहेंगे। भाटिया ने पांचवें नंबर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन उत्तराखंड के लिए बनाए हैं। उन्होंने आठ मैचों में 700 रन और 10 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस दौरान भाटिया ने एक दोहरा शतक और एक शतक भी लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की अंडर-23 टीम नॉकआउट दौड़ में
कर्नल सीके नायडू में उत्तराखंड ने अपने ग्रुप में टॉप कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने अपने लीग मैच के आठों मुकाबले जीत कर 56 में से 53 अंक हासिल कर पहले स्थान पर परचम लहराया है। उत्तराखंड का क्वार्टर फाइनल मुकाबला अब पंजाब या बंगाल के साथ खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed