फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranji trophy match in dehradun uttarakhand

रणजी ट्रॉफी: सौरभ के शतक से उत्तराखंड ने बनाए 377 रन

Mon, 07 Jan 2019 08:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Jan 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy match in dehradun uttarakhand
ranji trophy

मिजोरम के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तराखंड सौरभ रावत के 102 रनों की शतकीय पारी के दम पर 377 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं, पहले दिन का खेल खत्म होने तक मिजोरम ने बिना विकेट खोए आठ रन बनाए। 

विज्ञापन


रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को उत्तराखंड का मुकाबला मिजोरम के साथ शुरू हुआ। मिजोरम ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आंमत्रित किया। पहले खेलने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज करनवीर कौशल महज 06 रन बनाकर एम रातले की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाज विनीत सक्सेना 35, वैभव भट्ट 26 और वैभव पंवार 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। टीम ने चार महत्वपूर्ण बल्लेबाज केवल 90 रनों पर ही खो दिए थे। तब सौरभ रावत और कप्तान रजत भाटिया ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 234 रनों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी स्कोर पर भाटिया 84 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी छोर से टिककर खेल रहे सौरभ रावत भी कुछ देर बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं, निचले क्रम के रंगाराजन ने 58 और मंयक मिश्रा ने 21 रनों की पारी खेली। दोनों के आउट होते ही उत्तराखंड की पारी 377 रनों पर सिमट गई। इसके बाद मिजोरम की टीम ने पहली पारी की शुरूआत की। दिन का खेल खत्म होने तक मिजोरम ने चार ओवर खेल कर आठ रन बना लिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed