फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2020: Uttarakhand Team very Bad Performance

रणजी ट्रॉफी: पहली पारी में बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, 90 रन पर सिमटा उत्तराखंड

Sun, 12 Jan 2020 07:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jan 2020 07:52 PM IST
सार

  • त्रिपुरा ने दो विकेट के नुकसान पर बनाए 104 रन

विज्ञापन
Ranji trophy 2020: Uttarakhand Team very Bad Performance
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड-त्रिपुरा के बीच चल रहे मैच में उत्तराखंड की पहली पारी में एक बार फिर बल्लेबाज फेल रहे। उत्तराखंड की पहली पारी महज 90 रन पर ढेर हो गई। टीम में सर्वाधिक स्कोर 26 रन रहा। त्रिपुरा ने शानदार बल्लेबाजी करके उत्तराखंड पर 14 रन की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


एमबीबी स्टेडियम अगरतला में चल रहे मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड टीम बल्लेबाजी करने उतरी। त्रिपुरा की घातक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज क्रीज पर जूझते रहे। सलामी बल्लेबाज आर्य सेठी 6 रन पर आउट हुए। दूसरा विकेट कप्तान तन्मय श्रीवास्तव (2) का गया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। डी नेगी 1, वीआर जेठी 2, सौरभ रावत 9 रन पर आउट हुए। उन्मुक्त और मयंक मिश्रा ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उन्मुक्त 26 और मयंक 24 रन पर शिकार हुए। राहिल शाह शून्य, सन्नी 4, प्रदीप चमोली 1 और मधवाल 1 रन पर पवेलियन लौटे। पूरी टीम 45 ओवर में 90 रन पर सिमटी। त्रिपुरा की तरफ से एमबी मुरा सिंह, एएस सरकार ने 4-4 और राना दत्ता, सौरभ दास ने 1-1 विकेट लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद पहली पारी की शुरुआत करने उतरी त्रिपुरा को उत्तराखंड ने पहला झटका शून्य रन पर बिक्रम कुमार के रूप में दिया। हालांकि, इसके बाद एसएम सिंघा और मिश्रा ने क्रीज पर समय बिताया। मिश्रा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सिंघा 29 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। आरए देय और हरमीत सिंह ने 50 रन की साझेदारी करके टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे दिन खेल खत्म होने पर त्रिपुरा का स्कोर 29 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 104 रन रहा। देय 27 और हरमीत सिंह 22 रन पर नाबाद लौटे। उत्तराखंड की तरफ से प्रदीप चमोली और राहिल शाह ने 1-1 विकेट लिया। बता दें कि शनिवार को पहले दिन बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed