फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2019 uttarakhand team well played with Vidarbha

रणजी ट्रॉफी 2019: चैंपियन विदर्भ के खिलाफ टीम उत्तराखंड की शानदार शुरूआत

Wed, 16 Jan 2019 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Jan 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Ranji trophy 2019 uttarakhand team well played with Vidarbha
डेमो - फोटो : डेमो

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने चैंपियन विदर्भ के खिलाफ ठोस शुरूआत की है। पहले दिन मंगलवार को उत्तराखंड ने छह विकेट खोकर 293 रन बनाए। अंडर-19 टीम से पहली बार रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किए गए अवनीश सुधा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली। हालांकि वह दुर्भाग्यशाली रहे और अपने पहले ही मुकाबले में शतक जमाने से चूक गए। वैभव और सौरभ ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन


मंगलवार को नागपुर के जमाथा क्रिकेट स्टेडियम में पिछले सत्र की रणजी ट्रॉफी विजेता विदर्भ की टीम ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड की शुरूआत खराब रही और कप्तानी कर रहे विनीत सक्सेना पहले ही ओवर में पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे वैभव भट्ट भी जल्द ही पांच रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन


दूसरे ओपनर करणवीर कौशल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे 31 रन बनाकर आउट हो गए। 44 रन पर तीन विकेट खोकर संघर्ष कर रही टीम को यहां से अवनीश सुधा और वैभव ने संभाला। दोनों ने अपने-अपने अर्द्धशतक पूरे करते हुए चौथे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। 184 के स्कोर पर वैभव 67 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अवनीश ने सौरभ रावत के साथ 48 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूच विहार ट्रॉफी में शानदार तीसरा शतक जड़ चुके अवनीश के पास पहले ही रणजी मुकाबले में भी शतक जमाने का मौका था। हालांकि वह चूक गए और 191 गेंदों में 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सौरभ ने आलराउंडर मलोलन रंगराजन के साथ 60 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दिन का खेल खत्म होने पर सौरभ रावत 60 और मयंक मिश्रा एक रन बनाकर नाबाद लौटे। विदर्भ के लिए गुरबाणी, उमेश यादव और वाखारे ने 2-2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed