{"_id":"5c35afc5bdec2256a87158a0","slug":"ranji-trophy-2018uttarakhand-beats-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की ऐतिहासिक जीत, मिजोरम को पारी और 56 रन से हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की ऐतिहासिक जीत, मिजोरम को पारी और 56 रन से हराया
Wed, 09 Jan 2019 02:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड ने मिजोरम को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। उत्तराखंड ने मिजोरम को एक पारी और 56 रन से हराया है।
विज्ञापन
इस जीत के साथ उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी के नॉक आउट मुकाबले में पहुंच गई है। उत्तराखंड ने पहली पारी में 377 रन बनाए थे। पहली पारी में मिजोरम को 198 रन पर ऑल आउट करने के बाद उत्तराखंड ने मिजोरम को फॉलो ऑन खेलने पर मजबूर किया था।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरी पारी की शुरुआत करने आई मिजोरम की पारी फिर खराब रही। पूरी टीम केवल 123 रन बनाकर पवेलिन लौट गई। उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया ने दूसरी पारी में चार, मयंक ने तीन, सनी राणा ने दो व रंजराजन ने एक विकेट चटकाए। मैच में संघर्षपूर्ण पारी खेलने वाले मिजोरम के बल्लेबाज तरुवर कोहली को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। उन्होंने पहली पारी में नाबाद रन 96 और दूसरी पारी में 68 रन बनाए।
विज्ञापन
पहली बार बीसीसीआई द्वारा कराए जा रहे टूर्नामेंट में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अपने ग्रुप में उत्तराखंड टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। एक मैच नागालैंड के साथ ड्राॅ रहा और दूसरे में पुदुच्चेरी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैच का नतीजा नहीं निकला। जिससे मैच रद्द कर दिया गया। टीम ने 8 मैच में कुल 44 अंक बटोरे हैं।