{"_id":"664e7fba571ff2b28309d586","slug":"ran-star-and-sehgal-cricket-club-delhi-won-the-matches-dehradun-news-c-5-1-drn1055-419323-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रण स्टार और सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रण स्टार और सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली ने जीते मैच
विज्ञापन
40वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच रण स्टार दिल्ली व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के बीच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और दूसरा मैच क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड व सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेला गया। पहला मैच रण स्टार दिल्ली तो दूसरा मैच सहगल किक्रेट क्लब दिल्ली ने जीता।
पहले मैच में सहगल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फिल्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड की टीम ने 47.5 ओवरों में 248 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 69 रन युवराज चौधरी और अवनीश सुधा ने 50 रन बनाए। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी मध्यम और निचले क्रम की टीम लड़खड़ा गई। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम के अंकित कौशिक ने 87 गेंदों में शतक बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जिसके बाद मैच बाधित हो गया। बाद में सहगल क्रिकेट क्लब दिल्ली को वीजेडी मैथेड के माध्यम से 89 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया।
दूसरा मैच क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और रण स्टार दिल्ली के बीच खेला गया। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रण स्टार की टीम ने 50 ओवर में 349 रन बनाए। रण स्टार दिल्ली के सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने 81 गेंदों पर 83 रन बनाए, जबकि वैभव कंडपाल ने 60 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में उतरी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीम 46 ओवरों में ही सिमट गई। टीम कुल 294 रन ही बना पाई। आठवें नंबर के बल्लेबाज जिशान अंसारी ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। जिसके बाद रण स्टार दिल्ली की की टीम को 55 रन से विजयी घोषित कर दिया।