फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramzan 2018 start from 17 may thursday

माह-ए-रमजान का इंतजार खत्म, चांद का हुआ दीदार, गुरुवार को होगा पहला रोजा

Wed, 16 May 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Ramzan 2018 start from 17 may thursday

चांद का दीदार होते ही बुधवार शाम से माह-ए-रमजान का आगाज हो गया। बृहस्पतिवार को पहला रोजा होगा। वहीं चांद रात पर मुस्लिम इलाकों में खास चहल-पहल नजर आई। मस्जिदों में तरावीह (विशेष नमाज) का दौर शुरू हो गया। इसके अलावा लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और शहर मुफ्ती सलीम अहमद ने चांद की तस्दीक की और सभी को रमजान की बधाई दी। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल होने की वजह से उत्तराखंड में चांद नहीं देखा जा सका। मद्रास, बंगलूरू, कर्नाटक और हैदराबाद आदि जगहों पर चांद देखा गया। इसके बाद देवबंद की हिलाल कमेटी ने 17 मई को पहला रोजा होने का एलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इशा की नमाज के बाद शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया कि तरावीह में 20 रकात नमाज-ए-तरावीह अदा की जाती है। इसे पूरे महीने हाफिज सुनाते हैं। तरावीह की समाप्ति के बाद सूर-ए-तरावीह होता है। रमजान के रोजे हर बालिग मर्द और औरत पर फर्ज है। रोजे का असल मकसद भूखा रहना नहीं अपनी नफ्स (इच्छाओं) पर काबू पाना है। इस माह में एक नेकी का सवाब सत्तर गुना मिलता है। रोजे की हालत में गीबत, झूठ, लड़ाई आदि बुरे कामों से बचना चाहिए। अल्लाह की खूब इबादत करें और गरीबों की मदद करें। वहीं सहरी के लिए सिवइयों, फैनी, खजला, डबल रोटी, शीरमाल, दूध समेत अन्य सामान की खरीददारों से देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहमत का महीना है रमजान
नायब सुन्नी शहर काजी सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने भी लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने बताया कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का है। इस महीने में बंदा अपनी इबादत के जरिए अल्लाह के करीब जा सकता है। इसी महीने में कुरान पाक नाजिल हुआ। इस महीने में खूब इबादत करें, गरीबों की मदद करें और बुरे कामों से दूर रहे। पूरे रोजे रख मुस्तकिल तरावीह पढ़े।
 

पांच जुमे-हर रोजा 15 घंटे का

Ramzan 2018 start from 17 may thursday

हर रोजा 15 घंटे का
 हाफिज शाहनजर ने बताया कि इस बार सभी रोजे 15 घंटे या इससे अधिक के होंगे। रोजे 915 मिनट से 942 मिनट के बीच होंगे। आखिरी रोजा सबसे बड़ा होगा। जो सुबह 3:40 से शुरू होकर शाम को 7:22 तक चलेगा।
---
इस बार पड़ेंगे पांच जुमे
बृहस्पतिवार से माह-ए-रमजान का आगाज होने पर इस बार पांच जुमे पडे़ंगे। दूसरे रोजे को ही पहला जुमा होगा। जबकि 9वें रोजे, 16वें रोजे, 23वें रोजे और 30वें रोजे को भी जुमा है।

पहला रोजा इफ्तार 17 मई
सुन्नी   शाम 7:07 बजे
शिया   शाम 7:15

दूसरा रोजा सहरी 18 मई
सुन्नी   सुबह 3:51 बजे
शिया   सुबह 3:42 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed