फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramkumar Walia became the national president of the cooperative company

Dehradun News: सहकारिता कंपनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रामकुमार वालिया

Tue, 23 Dec 2025 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ramkumar Walia became the national president of the cooperative company
देहरादून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के नियमों व निर्देशों के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार वालिया को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें किसान उपभोक्ता बहु-राज्य सहकारी समिति लिमिटेड (फॉर्मर्स कंज्यूमर मल्टी-स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके साथ देश से 100 सदस्यों का भी निर्वाचन किया गया है। अध्यक्ष वालिया के कंपनी में सात निदेशक भी चुने गए हैं। वालिया ने बताया कि यह कंपनी आने वाले समय में पूरे देश में मल्टी परपज स्टोर खोलने का काम करेगी। जिनमें प्रमुख रूप से वस्त्र, जूते-चप्पल, खाद्य सामग्री, अनाज, घरेलू उपयोग का सामान, कृषि उत्पाद और पेट्रोलियम उत्पाद शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed