रमेश रंगनाथन होंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, जल्द संभालेंगे पदभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस रमेश रंगनाथन उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हैदराबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस रंगनाथन को उत्तराखंड हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है।
इसके अलावा, कोलेजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश वीके बिष्ट को सिक्किम हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश भी की है। जस्टिस केएम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के बाद से उत्तराखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त था।
वर्तमान में जस्टिस राजीव शर्मा बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तैनात हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति कूरियन जोसफ वाली सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की नौ अक्टूबर को हुई बैठक में जस्टिस रमेश रंगनाथन को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफ ारिश की गई। इसके अलावा कोलेजियम ने बांबे, कलकत्ता, गुवाहाटी हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस के नामों की सिफ ारिश भी की है।
कोलेजियम की ओर से सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए प्रस्तावित जस्टिस वीके बिष्ट तीन बार उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। वर्ष 2016 में उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को अवैध ठहराने वाली बेंच के जज के रूप में जस्टिस बिष्ट को विशेष ख्याति मिली।