{"_id":"fab337d4bd19135e9079be19929c3f98","slug":"ramesh-pokhriyal-prefer-charges-on-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jan 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी ही नहीं बल्कि चरित्रहीन नेता है।
विज्ञापन
निशंक पर लगाए थे आरोप
काबिलेगौर है कि विगत दिवस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
पढ़ें, 17 को होगा बहुगुणा को सबसे ज्यादा 'खतरा'
विज्ञापन
इसी पर पलटवार करते हुए निशंक ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल या तो मुझ पर लगाए गए आरोप साबित करे, नहीं तो कानूनी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
पढ़ें, अलग होकर बनाई नई पंचायत, बहू को बनाया प्रधान
एक सवाल के जवाब में निशंक ने कहा कि पहले भी केजरीवाल को नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने आज तक जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। नोटिस भेज दिया गया है, यदि 15 दिन के भीतर जवाब नहीं मिला तो मुकदमा कायम होगा।
पढ़ें, मुल्कों की दूरियां मिटाने पाकिस्तान से आया 'पैगाम'
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी ही नहीं बल्कि चरित्रहीन नेता है। वह भगोड़े हैं क्योंकि जनता दरबार लगाने के बजाय वह भाग खड़े हुए।
पढ़ें, 'इसलाम में है बेटियों का अहम रोल'
केजरीवाल को विदेश से फंडिंग हो रही है व षड़यंत्रकारी है। यदि केजरीवाल ईमानदार है तो भ्रष्ट कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री क्यों बने।