{"_id":"6697a273c686a4e0f4b10522e9307d34","slug":"ramdev-brother-rambharat-bail-plea-rejected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव को झटका, भाई की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव को झटका, भाई की जमानत याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 मई को पतंजलि हर्बल फूड पार्क में हुई हिंसक झड़प के मुख्य आरोपी बाबा रामदेव के भाई रामभरत की जमानत जिला जज ने नामंजूर कर दी है।
विज्ञापन
एसआईटी की ओर से दो धाराएं बढ़ाने पर नौ जून को रामभरत के अधिवक्ता ने जिला जज से अपना पक्ष रखने के लिए एक दिन का समय और मांगा था। जिला जज ने इसे मंजूर करते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए 11 जून की तारीख नियत की थी।
जमानत के लिए जाएंगे हाईकोर्ट
बृहस्पतिवार को अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच जिरह हुई। कोर्ट ने दोपहर तक जमानत को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया। शाम होने पर जिला जज की अदालत ने रामभरत की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि रामभरत की जमानत याचिका खारिज हो गई है। अब वह जमानत के लिए उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे।
यह है मामला
गौरतलब है कि 27 मई को हरिद्वार के पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क के गेट पर ट्रक ऑपरेटरों और पतंजलि के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें ट्रक एसोसिएशन के एक व्यापारी नेता की मौत हो गई थई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने बाबा रामदेव के भाई रामभरत को गिरफ्तार कर लिया था। रामभरत को सीसीटीवी कैमरों में घटनास्थल पर देखा गया था। एक अन्य वीडियो में बाबा रामदेव भी घटनास्थल पर दिखे थे।