{"_id":"65887a0a22a0922ce40a525b","slug":"ramayana-recitation-was-concluded-at-shri-sanatan-dharma-dehradun-news-c-5-1-drn1030-314567-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रेमनगर में रामायण पाठ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रेमनगर में रामायण पाठ का समापन
विज्ञापन
प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में रामायण पाठ का समापन किया गया। पुजारी कृष्ण प्रसाद ने भोग लगा कर रामायण पाठ का समापन किया। इसके बाद मंदिर में स्थापित स्वामी मुक्तानंद की प्रतिमा को नए वस्त्र अर्पित किए गए और स्वामी मुक्तानंद की समाधि का पूजन किया गया। उसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान सुभाष मांकिन, बलविंदर मैंनी, रवि भाटिया, अवतार किशन कौल, संगीता भाटिया, सोम भाटिया, मनोज बहल आदि मौजूद रहे।
Iश्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्रीI
नथुआवाला के राज राजेश्वरी इंटर स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। आचार्य नत्थी प्रसाद उनियाल ने भागवत के अंतिम दिन कथा का वर्णन किया। समापन दिवस पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा अपने परिवार के साथ भागवत कथा सुनने पहुंचे। उन्होंने हरि नारायण से समस्त जगत के कल्याण एवं मंगल के लिए प्रार्थना की।