फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ram Mandir Sadhus and saints doing sadhana in Badrinath received invitation for Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir: बदरीनाथ के साधु-संतों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, स्वयं सेवक ने गुफाओं में जाकर सौंपा

Thu, 18 Jan 2024 01:55 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Jan 2024 01:55 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाउत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए उत्साहित है। वहीं बदरीनाथ धाम में मौजूदा समय में 16 साधु-संत साधनारत हैं। उन्हें न्योता देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक बदरीनाथ धाम पहुंचे।

विज्ञापन
Ram Mandir Sadhus and saints doing sadhana in Badrinath received invitation for Ram Mandir Pran Pratishtha
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम की गुफाओं में साधनारत साधु-संतों तक भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पहुंचाया गया है। साधु-संतों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत प्रसाद, राममंदिर का चित्र भी भेंट किया गया।

विज्ञापन

धाम में मौजूदा समय में 16 साधु-संत साधनारत हैं। उन्हें न्योता देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक मंगलवार को देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने साधु-संतों की कुटिया और गुफाओं में जाकर उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।

विज्ञापन


जनपद के अभियान प्रमुख अतुल शाह ने बताया कि जब उनकी टोली बदरीनाथ धाम पहुंची और अयोध्या से पूजित अक्षत को बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार पर अर्पित किया गया, उसके बाद धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान केदारनाथ में जलेंगे घी के 108 दीपक, धाम में मौजूद रहेंगे 30 लोग

पूजित अक्षत को धाम की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों व अधिकारियों को वितरित किए गए। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह विक्रम सिंह नेगी, अभियान प्रमुख अतुल शाह, सुशील यादव, ताजवर सती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed