फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Katha inspires sacrifice and love: Atul Krishna

रामकथा त्याग और प्रेम की प्रेरणा देती है : अतुल कृष्ण

Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ram Katha inspires sacrifice and love: Atul Krishna
श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ समिति की ओर से डाकपत्थर रोड स्थित मैदान में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि रामकथा त्याग और प्रेरणा की संदेश देती है।
विज्ञापन


उन्होंने शिव कथा और शिव विवाह का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। भजनों पर संगत खूब निहाल हुई। उन्होंने कहा कि धर्म पथ पर चलने के लिए श्रीराम कथा का श्रवण जरूरी है। धर्म का पथ समाज का कल्याण करता है। समाज को सही राह दिखाता है।
विज्ञापन




उन्होंने लोगों से सात्विक भोजन को अपनाने का आह्वान किया। कहा कि मनुष्य जैसा अन्न खाता है, वैसा ही उसका मन हो जाता है। तामसिक भोजन भक्ति में ध्यान नहीं लगने देता है। तामसिक भोजन राक्षसों का भोजन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रभु रामचंद्र के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। कहा कि रामकथा के प्रत्येक पात्र हमें शिक्षा देता है। मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार नाश का कारण बनता है। त्याग और प्रेम की भावना मनुष्य का कल्याण करती है।



इस मौके पर मुख्य यजमान मनोज गुप्ता, प्रवीण गर्ग, अरुण मित्तल, सतीश जैन, अनिल कुमार, पुष्पा गर्ग, शैलेंद्र गर्ग, राजकुमार, धीरज मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed