{"_id":"36b9f33182edd21204b0d7304a07abd6","slug":"ram-and-laxman-jhoola-in-jerman-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन फिल्म ‘बेस्ट चांस’ में दिखेंगे 'राम-लक्ष्मण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन फिल्म ‘बेस्ट चांस’ में दिखेंगे 'राम-लक्ष्मण'
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 28 Nov 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन फिल्म 'बेस्ट चांस' की शूटिंग के लिए कलाकार दो दिसंबर को देहरादून एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचेंगे। बताया गया कि बालावाली, रायसी और ऋषिकेश में फिल्म के कई शॉट फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
दो दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे
फोकस इंडिया कांदीवली मुंबई के निर्देशन में बन रही जर्मन फिल्म ‘बेस्ट चांस’ के निर्माता निर्देशक फिल्म कंपनी लिविलिंगस मुनिच के कलाकारों की टीम के साथ यहां पहुंचेंगे। सभी कालाकार देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस (दून एक्सप्रेस) से दो दिसंबर को हरिद्वार पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद सभी ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगे। तीन दिसंबर को टीम ऋषिकेश में शूटिंग करने के बाद चार दिसंबर को रायसी और बालावाली पहुंचेगी। जहां रेलवे के लंबे पुल पर कई सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
गंगा किनारे और जंगल के सीन भी शूट किए जाएंगे। हरिद्वार रेलवे के स्टेशन के अधीक्षक एसएन पांडे ने बताया कि टीम आने के पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे की ओर से तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं।