फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rally taken out for OROP

Dehradun News: गौरव सेनानी एसोसिएशन ने ओआरओपी को लेकर निकाली रैली

Sun, 16 Apr 2023 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out for OROP
गौरव सेनानी एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी एवं पेंशन संबंधी विसंगतियों के खिलाफ बैठक कर रैली का आयोजन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर जल्द ही भेदभाव बंद नहीं किया गया और विसंगति दूर नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में गढ़ी कैंट, वीरपुर, कांडली, घंघोडा, अनारवाला, जोड़ीगांव, जैतनवाला, कौलागढ़, नयागांव आदि कैंट इलाके के सभी क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिक शामिल हुए। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि गौरव सेनानियों के साथ वीर नारियों, पूर्व सैनिकों के परिवार की महिलाओं ने भी अभियान में आना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में आंदोलन बड़ा रूप लेने वाला है। पूर्व सैनिकों की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सभी गौरव सेनानियों को न्याय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि सैनिकों का सम्मान देश का सम्मान केवल बोलने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष महावीर राणा ने बताया प्रत्येक गौरव सेनानी को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि अगर सरकार ने भेदभाव का संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले समय में दिल्ली रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनवर सिंह रौथाण, रणवीर सिंह, विक्रम सिंह, चंदवीर थापा, विक्रम कंडारी, रामेश्वर राणा, इंद्र प्रसाद रतूड़ी, सुख बहादुर गुरुंग, शिवराज सुब्बा, राजेंद्र थापा, आलम सिंह भंडारी, बचन सिंह नेगी, केएस कंडवाल, बादर सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, सुशील मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed