फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rally Held in Protest Against the Nari Shakti Vandan Adhiniyam

Dehradun News: हाथीबड़कला में महिलाओं का आक्रोश, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर निकाली रैली

Mon, 20 Apr 2026 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rally Held in Protest Against the Nari Shakti Vandan Adhiniyam
हाथीबड़कला क्षेत्र में रविवार को सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन




पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं लेकिन विपक्ष ने हमेशा राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसमें बाधा डालने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के मुद्दों पर दोहरी राजनीति करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जोशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक सोच उजागर की है। उन्होंने कहा कि आज देश की मातृशक्ति जागरूक है और अपने सम्मान के लिए आवाज उठाने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि नारी सम्मान के खिलाफ खड़े होने वालों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।


इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता डंडरियाल, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद अल्पना राणा, मंडल महामंत्री भावना चौधरी, किरन, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, निर्मला थापा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed