देश के तीनों सेनाध्यक्षों से मिलेगी भाई को गुलदार से बचाने वाली बहादुर बिटिया राखी
- दिल्ली जाएगी पौड़ी के देवगुंडई गांव की बिटिया राखी, मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित पौड़ी प्राथमिक विद्यालय देवकुंडई की छात्रा नए साल में तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्षों से मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी उसकी मुलाकात होगी। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयन होने के बाद बच्ची को दिल्ली भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट के मुताबिक भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से बहादुर बच्ची की ड्रेस की नाप और उसके साथ जाने वाले अभिभावकों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
जनवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली जाएगी
राखी जनवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली जाएगी। वहां उसकी मुलाकात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्षों से कराई जाएगी। राखी के रहने खाने की समस्त व्यवस्थाएं भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से की जाएगी।
गुलदार से बचाई थी भाई की जान
अपनी जान की परवाह किए बिना पौड़ी जिले के ग्राम देवकुंडई निवासी राखी ने गुलदार के हमले से अपने छोटे भाई की जान बचाई थी।